लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने मुख्तार अंसारी के बेटों को गिरफ्तारी से मिली राहत के खिलाफ उप्र सरकार की अर्जी खारिज की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के दो बेटों अब्बास और उमर अंसारी को कथित जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी से इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर की गयी अर्जी बुधवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण एवं न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के 21 अक्टूबर के आदेश के विरूद्ध राज्य सरकार की ओर दायर की गयी याचिका पर विचार करने के पक्ष में नहीं है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘यह विशेष अनुमति याचिका उच्च न्यायालय के 21 अक्टूबर, 2020 के अंतरिम आदेश के विरूद्ध दायर की गयी है। उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि सूचीबद्ध करने की अगली तारीख तक याचिकाकर्ताओं को 27 अगस्त 2020 को दर्ज की गयी प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।’’

पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह भी बताया गया है कि रिट याचिका जिसमें संबंधित आदेश जारी किया गया है, कल उच्च न्यायालय के सामने सूचीबद्ध है। ऐसी स्थिति में हम विशेष अनुमति याचिका पर विचार करने के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है। हम स्पष्ट करते हैं कि हमने इस मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं व्यक्त की है।’’

उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी कथित जबरन वसूली मामले में पंजाब के रूपनगर जिला जेल में बंद हैं । उत्तर प्रदेश में उनके विरूद्ध कई मामले लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारत अधिक खबरें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा