लाइव न्यूज़ :

देहरादून में क्रिसमस, नववर्ष के आयोजनों पर रोक

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:25 IST

Open in App

देहरादून, 22 दिसंबर कोविड—19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर इस बार देहरादून में क्रिसमस और नववर्ष पर होटलों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक कार्यक्रम और पार्टी की अनुमति नहीं होगी ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव निरंतर जारी है जिसके प्रसार को रोकने हेतु सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए 25 दिसम्बर को क्रिसमस तथा 31 दिसम्बर तथा अगले साल एक जनवरी को नव-वर्ष के अवसर पर जिले में होटलों, बार, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक कार्यक्रम एवं पार्टी आयोजन की अनुमति नही होगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि आदेशों के उल्लंघन की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos