लाइव न्यूज़ :

बरेली में चाइल्‍ड लाइन की टीम ने रुकवाया नाबालिग का विवाह

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:46 IST

Open in App

बरेली, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बरेली में चाइल्‍ड लाइन टीम के हस्‍तक्षेप से पुलिस द्वारा एक नाबालिग का विवाह रुकवा दिये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार अब दोनों पक्षों को बाल कल्‍याण समिति के सामने पेश होना पड़ेगा और समिति के निर्देश के बाद ही इस मामले में आगे कोई कदम उठाया जायेगा।

बरेली की चाइल्‍ड लाइन प्रभारी कुसुम ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि वर पक्ष के एक रिश्‍तेदार ने सूचना दी कि 16 वर्ष के एक लड़के की शादी उससे चार वर्ष बड़ी लड़की के साथ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह बृहस्‍पतिवार को नवाबगंज कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

कुंद्रा कोठी चौकी प्रभारी सुरेश पाल सिंह‍ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और थाने में फोन कर बताया कि जन्‍म प्रमाण पत्र के हिसाब से लड़के की उम्र 21 वर्ष है और इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।

ठाकुर के अनुसार इसके बाद गांव से बारात निकाली गई और चाइल्‍ड लाइन की टीम भी पीछे लग गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चाइल्‍ड लाइन की टीम देर रात बरेली जिले की बहेड़ी कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और दूल्‍हे की वास्‍तविक उम्र का प्रमाण पत्र दिखाया।

पुलिस ने बताया कि बहेड़ी कोतवाली प्रभारी ने चाइल्‍ड लाइन की टीम के साथ पुलिस टीम भेजी तो दूल्‍हे को जयमाला पहनाने के लिए दुल्‍हन स्‍टेज पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर लड़के के नाबालिग होने की बात बताई तो पहले दूल्‍हे पक्ष ने विरोध किया लेकिन टीम ने जब वास्‍तविक उम्र का प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत किया जिसमें लड़के की उम्र 16 वर्ष थी तो वे लोग चुप्‍पी साध गये। इसके बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी। लड़की की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।

चाइल्ड लाइन प्रभारी कुसुम ठाकुर ने दावा किया कि नवाबगंज पुलिस मामले को टाल रही थी इसलिए बारात गांव से निकल गई। उन्होंने कहा कि यदि बृह‍स्‍पतिवार को दोपहर में ही मामले की गंभीरता से लिया होता तो बारात जाने की नौबत ही नहीं आती।

ठाकुर ने बताया कि चाइल्डलाइन टीम को दोनों पक्षों ने लिख कर दिया है कि वह मामले का निस्तारण नहीं होने तक शादी नहीं करेंगे और बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष बताएंगे।

बहेड़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि चाइल्डलाइन की टीम के साथ जाकर पुलिस ने शादी जरूर रुकवा दी लेकिन दोनों पक्षों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश होना पड़ेगा और इसमें समिति के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतट्रक का ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त