लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 10 मई से शराब की होगी ऑनलाइन होम डिलीवरी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:48 IST

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने शनिवार को आबकारी आयुक्तों को शराब की होम डिलीवरी और ऑनलाइन बिक्री की अनमुति देने की मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान राज्य में शराब की दुकानें बंद हैं।लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जगह शराब उपलब्ध कराने के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन के मद्देनजर शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि लगता है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जगह शराब उपलब्ध कराने की है। 

आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान शराब का अवैध उत्पादन, बिक्री, परिवहन को रोकने के लिए सोमवार से ऑनलाइन ऑर्डर पर होम डिलिवरी की अनुमति दी गई है।’’अधिकारी के मुताबिक शराब की होम डिलिवरी के लिए सुबह नौ बजे से रात के आठ बजे तक की समय सीमा तय की गई है। हालांकि, जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय में बदलाव कर सकता है।

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कहा था कि शराब की अवैध बिक्री और सैनिटाइजर व अल्काहोल आधारित दवाएं शराब की जगह पीने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार शराब की होम डिलिवरी दोबारा शुरू करने पर विचार कर रही है।

सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा, ‘‘राज्य सरकार का फैसला दिखाता है कि उसे लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। कोविड-19 मरीजों के इलाज की सुविधा जुटाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय वह शराब परोसने को प्राथमिकता दे रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह