VIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु
By संदीप दाहिमा | Updated: May 1, 2026 16:08 IST2026-05-01T16:06:34+5:302026-05-01T16:08:41+5:30
कैलाश खेर हाल ही में केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, कैलाश खेर को अपने बीच देख वहां मौजूद लोग में बेहद उत्साह देखने को मिला। कैलाश खेर ने श्रद्धालुओं के बीच शिव स्तुति प्रस्तुत की।

VIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कैलाश खेर हाल ही में केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, कैलाश खेर को अपने बीच देख वहां मौजूद लोग में बेहद उत्साह देखने को मिला। कैलाश खेर ने श्रद्धालुओं के बीच शिव स्तुति प्रस्तुत की। उन्होंने उनका भक्ति गीत “जय-जय केदारा” जैसे ही गूंजा, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आसपास खड़े लोग भी भावुक नजर आए और कई श्रद्धालु उनके साथ गुनगुनाते दिखे। आगे उन्होंने बताया की इतनी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं ठीक तरह से चल रही हैं। भक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, कैलाश खेर ने बताया की इस पवित्र स्थान पर आकर उन्हें अलग ही शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई।
जब कैलाश खेर के गाने से गूंज उठा केदारनाथ धाम
— News24 (@news24tvchannel) May 1, 2026
◆ केदारनाथ धाम से कैलाश खेर ने शेयर किया वीडियो और लिखा, "महादेव का धाम , पूरण सारे काम ॐ जय जय केदारा"@Kailashkher | Kailash Kher | Kedarnath Dham pic.twitter.com/YBahZJ9yhk