लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गांव में सरपंच से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 5, 2021 23:24 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक टीकाकरण केंद्र पर विवाद के दौरान एक महिला सरपंच के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जो राकांपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोनी कालभोर थाने में मामला दर्ज किया गया था।इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह तब हुई जब सरपंच ने पुणे के पास स्थित गांव में एक टीकाकरण केंद्र पर आरोपी और एक अन्य व्यक्ति के बीच झगड़े को रोकने की कोशिश की। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि आरोपी ने सरपंच को मारा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे जमानत मिल गई है।उन्होंने कहा कि आरोपी ने भी सरपंच के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद सरपंच और उनके समर्थकों के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया।महाराष्ट्र भाजपा नेता चित्रा वाघ ने रविवार को सरपंच से उनके गांव में मुलाकात की। सरपंच ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राकांपा गांव के लिए टीकाकरण की योजना बनाने सहित विभिन्न नियमित कार्यों के दौरान मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।’’ वाघ ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह चौंकाने वाली घटना है। सरपंच को प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है। यहां तक ​​कि महाराष्ट्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने भी इस घटना का कोई संज्ञान नहीं लिया है।’’वाघ ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सत्ताधारी पार्टी (शिवसेना) ने अपने विधायकों और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए कानून तैयार किए हैं।उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना सवाल किया, ‘‘इस मामले में, वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) ने उस पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का विशेष अधिकार दिया है जिसके सदस्य गृह मंत्री हैं?’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के तीन घटकों में से एक है जिसमें शिवसेना और कांग्रेस भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

कारोबारअजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

ज़रा हटकेमुंबई में अजब-गजब फ्लाईओवर, 4-लेन सड़क अचानक बन गई 2-लेन; सोशल मीडिया पर मजाक के बीच उठे सवाल

भारतMaharashtra: डिप्टी सीएम शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन, आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर विरोध

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई