लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 'ऑपरेशन लोटस' की जल्दबाजी में दिख रही है बीजेपी, सत्ता से दूरी नहीं हुई बर्दाश्त

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 16:15 IST

पार्टी के एक नेता राम शिंदे ने ये दावा किया है कि दो दिनों के भीतर भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाएगी.

Open in App

कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही है. पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार बनाने की कोशिशों में लगी हुई है. और इसी बीच खबर है कि कर्नाटक सरकार से उसके दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है. इसका मतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी ऑपरेशन लोटस को जल्द से जल्द कमल खिलाना चाहती है.

पार्टी के एक नेता राम शिंदे ने ये दावा किया है कि दो दिनों के भीतर भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाएगी. निर्दलीय बीजेपी के संपर्क में हैं और आगे भी तोड़-फोड़ मचने की स्थिति दिख रही है.क्या भाजपा जेडीएस के विधायकों पर नजर बनाए हुए है? इसका अंदाजा सबको था कि भाजपा कर्नाटक में ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं कर सकती लेकिन ऐसा लग रहा था कि लोकसभा चुनाव तक बीजेपी अपने जोड़-तोड़ को थाम के रखेगी. 

कांग्रेस ने खेला था दांव 

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह से जेडीएस को समर्थन देते हुए बीजेपी को सत्ता से दूर रखा, उससे बीजेपी के नेता आज तक उबर नहीं पाए हैं. कर्नाटक बीजेपी के नेताओं का मानना है कि जनता ने मैंडेट उनके पक्ष में दिया था इसलिए सत्ता भी उन्हें ही मिलनी चाहिए. लेकिन आलाकमान के दबाव के कारण वो पूरी तरह नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन उनकी भावनाएं रह-रह के सामने आ रही हैं.

कांग्रेस ने 39 सीटों वाली जेडीएस के चीफ कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया इसके कारण उन्हें अब भाजपा की तरफ से भी लगातार चुनौतियां मिल रही हैं. कांग्रेस ने अपने विधायकों को पॉलिटिकल हनीमून के लिए गोवा भेजकर भारतीय जनता पार्टी के तोड़-फोड़ से बचाया था. लेकिन अब बार-बार गोवा भेजना पार्टी के लिए भी संभव नहीं है क्योंकि वहां भी बीजेपी की सरकार है जो राजनीतिक कलाबाजियों का ही परिणाम है. 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह