BJP Fifth List of Candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की, जिसमें हरियाणा के कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिमाचल के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत और कर्नाटक के बेलगाम से जगदीश शेट्टार सहित कुछ बड़े नाम शामिल हैं। भगवा पार्टी की ताजा सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम है।
लिस्ट के अनुसार, वायनाड लोकसभा सीट पर केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से होगा। भाजपा ने राज्य और केंद्र में पार्टी की नीतियों की आलोचना करने वाले वरुण गांधी की फिलीभीत सीट से किसी और टिकट दिया है। यहां भाजपा ने जितिन प्रसाद को मैदान पर उतारा है। हालांकि, पार्टी ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से ही टिकट दिया। इसी तरह भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करने के बाद आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और बेगुसराय से गिरिराज सिंह ने अपनी सीटें बरकरार रखीं है।
वहीं टिकट मिलने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है। जिसमें अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, बीजेपी को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है, आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका पालन करती हूं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान का फैसला है। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखता हूँ। धन्यवाद।"
कंगना के अलावा भाजपा ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और वीके सिंह को उनकी संबंधित लोकसभा सीटों से हटा दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की तीन बार की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है।