लाइव न्यूज़ :

'भाजपा ने पांच अन्य दलों को मिले कुल चंदे की तीन गुना से अधिक राशि मिलने की घोषणा की'

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त चुनाव और राजनीतिक सुधार के क्षेत्र में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित पांच पार्टियों को मिली चंदे की कुल राशि से तीन गुना से भी अधिक चंदा मिलने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने अमरावती नगर निगम से मिली चंदे की राशि का भी खुलासा किया है, जहां महापौर और उप महापौर, दोनों ही भगवा पार्टी से हैं। पार्टी की घोषणा में बिहार में तीन दानदाताओं से प्राप्त हुई जमीन भी शामिल की गई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भाजपा द्वारा घोषित चंदे की राशि, कांग्रेस, राकांपा, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी), माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) और टीमएसी द्वारा घोषित चंदे की कुल राशि से तीन गुना से भी अधिक है।’’

एडीआर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान चंदे के रूप में प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक की राशि पर गौर किया गया। जैसा कि पार्टियों ने चंदे की राशि के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने अमरावती नगर निगम से 4.80 लाख रुपये चंदा मिलने की घोषणा की है।

एडीआर ने कहा, ‘‘हालांकि, इस राशि के बारे में पार्टी ने कोई पता, बैंक का नाम, पैन (स्थायी खाता संख्या) सहित अन्य विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। लेकिन इंटरनेट पर सर्च करने से यह प्रदर्शित हुआ कि उक्त दानदाता महाराष्ट्र का एक स्थानीय निकाय है (जैसा कि उनकी बेवसाइट पर उल्लेखित है)। यह नगर निगम द्वारा चंदा देने की वैधानिकता पर सवाल खड़े करता है, जो कि एक शासकीय इकाई है (जिसके महापौर और उप महापौर भाजपा से हैं) और जिस पर एक राजनीतिक दल का शासन है।’’

रिपोर्ट में में कहा गया है, ‘‘भाजपा द्वारा घोषित चंदे की राशि कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा और टीएमसी द्वारा इसी अवधि में प्राप्त चंदे की कुल राशि से तीन गुना से भी अधिक है। भाजपा को 785.77 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि शेष दलों को कुल 228.035 करोड़ रुपये का चंदा मिला। ’’

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘भाजपा ने 570 दानदाताओं से कुल 149.875 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस ने 52 दानदाताओं से 7.1035 करोड़ रुपये, कांग्रेस ने 25 दानदाताओं से 2.6875 करोड़ रुपये और राकांपा ने दो दानदाताओं से 3.005 करोड़ रुपये चंदा मिलने का तरीका, जैसे कि चेक/ डिमांड ड्रॉफ्ट (डीडी) नंबर या बैंक का नाम या चेक/ डीडी (मांग पत्र) की तारीख की जानकारी घोषित नहीं की है। इस तरह, बगैर पूर्ण विवरण मिले चंदे के स्रोत का पता लगाना मुश्किल होगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने तीन दानदाताओं से कुल 1.516 करोड़ रुपये की जमीन प्राप्त होने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें बिहार के झंझारपुर में 36.80 लाख रुपये, 50 लाख रूपये और 64.88 लाख रुपये मूल्य की जमीन शामिल है। हालांकि, एक दानदाता के नाम,स्थान और पैन के ब्योरे के अलावा शेष दो दानदाताओं का पता, बैंक विवरण, पैन, और भूमि का खसरा नंबर, भूमि का प्रकार आदि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि माकपा और भाकपा ने क्रमश: 1.0786 करोड़ रुपये और 52.17 लाख रुपये के चंदे के बारे में चेक नंबर, डिमांड ड्राफ्ट, इन्हें भुनाने की तारीख और जिस बैंक में भुनाया गया उसके ब्योरे की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसीरीज में 1-0 से आगे बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ 16 मई से दूसरा टेस्ट, शादमान इस्लाम की जगह जाकिर हसन

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

क्रिकेटतिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?, भारतीय 'ए' टीम में शामिल, देखिए  ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारत अधिक खबरें

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं