Highlightsभारतीय 'ए' टीम में शामिल किया गया है, जो जून में श्रीलंका का दौरा करेगी।भारतीय 'ए' टीम को आमतौर पर सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने का पहला कदम माना जाता है।वैभव सूर्यवंशी 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेलने वाली भारतीय ए टीम का हिस्सा थे।
नई दिल्लीः वैभव सूर्यवंशी ने सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय 'ए' टीम में शामिल किया गया है, जो जून में श्रीलंका का दौरा करेगी। युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को नौ जून से श्रीलंका में शुरू हो रही 50 ओवर की त्रिकोणीय सीरीज के लिए बृहस्पतिवार को भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया। भारत और मेजबान श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट की एक अन्य टीम अफगानिस्तान ‘ए’ है। मैच दाम्बुला में खेले जाएंगे। भारत ‘ए’ गॉल में दो बहु दिवसीय (चार दिन के) ‘टेस्ट’ मैच भी खेलेगी लेकिन उसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
सूर्यवंशी फिलहाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि चयन समिति जून में आयरलैंड दौरे, उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे, वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों और सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए सूर्यवंशी पर विचार कर रही है। भारतीय 'ए' टीम को आमतौर पर सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने का पहला कदम माना जाता है।
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेलने वाली भारतीय ए टीम का हिस्सा थे। पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में जून 2026 में होने वाली आगामी एक दिवसीय त्रिपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय ए टीम का चयन कर लिया है। इस त्रिपक्षीय सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए, भारतीय ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी।
सीमित ओवरों की त्रिपक्षीय सीरीज के बाद भारतीय ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहुदिवसीय मैच भी खेलेगी। लाल गेंद के मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। सफेद गेंद की सीरीज दंबुल्ला में खेली जाएगी, जबकि बहुदिवसीय मैच गाले में होंगे। इससे पहले, जब रविचंद्रन अश्विन से पूछा गया कि क्या आयरलैंड या जिम्बाब्वे का दौरा उनके लिए आदर्श होगा।
क्योंकि यह व्यावहारिक रूप से इंडिया ए दौरा होगा, तो उन्होंने विस्तार से अपनी राय दी। मेरे विचार से आईपीएल के बाद उनकी आदर्श तैयारी के लिए उन्हें कुछ इमर्जिंग लीग दौरे, प्रथम श्रेणी क्रिकेट या इंडिया ए दौरे पर भेजा जाना चाहिए। 12 महीने का यह अनुभव उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
यह वैभव का आईपीएल में दूसरा सीज़न है। पिछले साल उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस साल भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की है। मुझे वह लड़का बहुत पसंद है और मैं उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं। यशस्वी जायसवाल को 2024 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। उन्हें टी20 क्रिकेट खेलने की ज़रूरत है। प्रियांश आर्य भी टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।