लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने विपक्षी एकता की मुहिम चलाना जरूरी बताया

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2022 5:02 PM

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा को जिन राज्यों में आमने-सामने की लड़ाई का सामना करना पड़ा है, वहां भाजपा की हार हुई है। इसलिए विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देत्यागी ने कहा, विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर लगातार सम्पर्क कर रहे हैंउन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को जरूरी बताया

पटना: कुढ़नी में मिली करारी हार के बाद नीतीश कुमार के केन्द्रीय राजनीति में जाने की संभावनाओं पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। कारण कि भाजपा को चक्रव्यूह में घेरने का नीतीश कुमार की रणनीति मुकाम तक नही पहुंच पा रही है। बता दें कि भाजपा को धार को कुंद करने के उद्देश्य से नीतीश कुमार ने केन्द्र का रूख किया था। उन्होंने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से लेकर शरद पवार, अरविंद केजरीवाल समेत देश भर के कई नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकता की बात की थी। लेकिन इस मुलाकात में ज्यादा असर नहीं मिलते देख नीतीश कुमार की बोलती बंद हो गई है।

हालांकि, पटना में आयोजित जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा विरोधी दलों को कड़ा मैसेज देने की जरूर कोशिश की गई है। बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा को जिन राज्यों में आमने-सामने की लड़ाई का सामना करना पड़ा है, वहां भाजपा की हार हुई है। इसलिए विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। त्यागी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को जरूरी बताया। 

उन्होंने कहा कि जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने की पहल को लेकर भी चर्चा हुई है। हालिया सम्पन्न हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के एमसीडी चुनाव का जिक्र करते हुए त्यागी ने कहा कि भाजपा को इन जगहों पर आमने-सामने की लड़ाई में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए सभी लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद जारी रहेगी। त्यागी ने विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि अगर सभी लोग एक मंच पर नहीं आएंगे तो गुजरात जैसे परिणाम होंगे।

टॅग्स :KC Tyagiबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारतBihar Politics News: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, आखिर पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम क्यों किया रद्द, उठ रहे सवाल

भारतब्लॉग: कमर के नीचे किए जाते वार और विकास के नाम पर होता विनाश

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर, आखिर वजह

भारत अधिक खबरें

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया