लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती की जीत और दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य की हार, जानें किसने दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2024 14:22 IST

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: मीसा भारती को 6,13,283 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव को 5,28,109 प्राप्त हुए। 

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से 59,808 से अधिक वोटों से हार गए। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रभुनाथ प्रसाद को 29,835 से अधिक मतों के अंतर हराया।राजा राम सिंह ने भोजपुरी अभिनेता और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 1,05,858 से अधिक मतों के अंतर से हराकर काराकाट लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। 

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम कृपाल यादव को 85 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। वहीं लालू की दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मीसा भारती को 6,13,283 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव को 5,28,109 प्राप्त हुए।

आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उम्मीदवार आर के सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से 59,808 से अधिक वोटों से हार गए। आरा लोकसभा सीट के साथ हुए अगिआंव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रभुनाथ प्रसाद को 29,835 से अधिक मतों के अंतर हराया।

हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के विधायक मनोज मंजिल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राजा राम सिंह ने भोजपुरी अभिनेता और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 1,05,858 से अधिक मतों के अंतर से हराकर काराकाट लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024पवन सिंहकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रलोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा