लाइव न्यूज़ :

टीम इंडिया को ट्वीट कर बधाई देना बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, कहा- क्या बेशर्मी है

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2019 15:07 IST

बीते दिन विश्वकप के मैच में भारत को पाकिस्तान से मिली जीत पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने टीम इंडिया को बधाई दी। उनकी यह बधाई आमजन को रास नहीं आई और उनको ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है।   

Open in App

बिहार में मस्तिष्क के बुखार (चमकी बुखार) सहित अन्य अज्ञात बीमारियां अबतक करीब 100 से ज्यादा बच्चों को मौत के गले लगा चुकी हैं, जिसके चलते सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए जाने लगे हैं। इधर, जहां बच्चों की मौत की वजह से प्रदेश में हंगामा बरपा है, वहीं बीते दिन विश्वकप के मैच में भारत को पाकिस्तान से मिली जीत पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने टीम इंडिया को बधाई दी। उनकी यह बधाई आमजन को रास नहीं आई और उनको ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है।   

दरअसल, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान को धूल चटाने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई व आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं! टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।'

उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने बिहार के हालात को लेकर लिखा कि अपना काम तो ठीक से होता नहीं। पहले अपना काम सीखो।दूसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान! बिहार में बच्चे मर रहे हैं और आप क्रिकेट का आनंद उठा रहे हो। 

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में एईएस से हुई बच्चों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस भयंकर बीमारी से मृत हुए बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से शीघ्र ही चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों को इस भयंकर बीमारी से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश देने के साथ इस से पीड़ित बच्चों के जल्द स्वस्थ होने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

टॅग्स :चमकी बुखारआईसीसी वर्ल्ड कपबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र