लाइव न्यूज़ :

2-18 आयु समूह के कोविड-19 वैक्सीन के लिए भारत बायोटेक ने डीसीजीआई को डेटा सौंपा

By विशाल कुमार | Updated: October 3, 2021 07:50 IST

भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन का फेज-2 और फेज-3 ट्रायल पूरा किया और अब डीसीजीआई की मंजूरी के लिए ट्रायल डेटा जमा कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत बायोटेक ने सितंबर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन का फेज-2 और फेज-3 ट्रायल पूरा किया.कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अंतिम मंजूरी मिलने की प्रक्रिया इस महीने तक पूरा होने का अनुमान है.

नई दिल्ली: स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ट्रायल डेटा ड्रग्स एंड कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को सौंप दिया है. कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने शनिवार को बताया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन का फेज-2 और फेज-3 ट्रायल पूरा किया और अब डीसीजीआई की मंजूरी के लिए ट्रायल डेटा जमा कर दिया है.

वहीं, कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अंतिम मंजूरी मिलने की प्रक्रिया इस महीने तक पूरा होने का अनुमान है.

शनिवार को डॉ कृष्णा एला ने कहा कि फर्म ने सभी डेटा डब्ल्यूएचओ को सौंप दिया है और बढ़िया काम किया है. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक को उनके अन्य टीकों के लिए पिछली मंजूरी मिल गई है और उन्हें अनुमोदन प्रक्रिया के लिए उपयोग किया जाता है. हालांकि, उन्होंने समयसीमा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

भारत बायोटेक ने कथित तौर पर 9 जुलाई तक डब्ल्यूएचओ में सूचीबद्ध करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा कर दिए थे और लगभग छह सप्ताह लगने वाली डब्ल्यूएचओ की समीक्षा प्रक्रिया जुलाई के अंत तक शुरू हो गई थी.

डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिलने के बाद कोवैक्सीन लगवाने वाले बिना अनिवार्य क्वांरटीन के विदेश यात्रा कर सकेंगे.

कोवैक्सिन का टीका लगाने वाले व्यक्तियों को यात्रा के दौरान क्वारंटीन से गुजरने के सवाल पर डॉ. कृष्णा एला ने कहा मुझे नहीं पता कि देश इस तरह के राष्ट्रवाद में क्यों लिप्त हैं?

इस बीच, जैसे ही कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराक के बारे में बातचीत तेज हो रही है, डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि भारत बायोटेक नाक के टीके को बूस्टर शॉट के रूप में देख रहा है.

टॅग्स :कोवाक्सिनBharat Biotechकोविड-19 इंडियाVaccine Administration Cell of the Union Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?