लाइव न्यूज़ :

जानें कैसे बालाकोट स्ट्राइक बन गई थी 'बंदर', एयरफोर्स ने आतंकी ठिकानों को किया तबाह

By भाषा | Updated: February 27, 2020 04:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देठीक एक साल पहले 26 फरवरी की सुबह जब भारतीय विमानों ने सीमापार करके सफलतापूर्वक अभियान को अंजाम दियाइसकी सफलता की जानकारी देने के लिए कूट शब्द ‘बंदर’ का इस्तेमाल किया।

 बालाकोट में एक आतंकी शिविर को नेस्तनाबूद करने के लिए ठीक एक साल पहले 26 फरवरी की सुबह जब भारतीय विमानों ने सीमापार करके सफलतापूर्वक अभियान को अंजाम दिया तो वायु सेना के तत्कालीन कमांडर हरि कुमार ने वायु सेना प्रमुख को इसकी सफलता की जानकारी देने के लिए कूट शब्द ‘बंदर’ का इस्तेमाल किया।

हिंदी भाषा में वानर पशु के लिए ‘बंदर’ शब्द का इस्तेमाल होता है और फारसी में इसका आशय ‘बंदरगाह’ से होता है। अब सेवानिवृत्त हो चुके कुमार ने 26 फरवरी, 2019 को तड़के 3:55 बजे तत्कालीन वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ को फोन कर उस गोपनीय अभियान की सफलता की पुष्टि के लिए ‘बंदर’ शब्द का इस्तेमाल किया।

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) कुमार का आज जन्मदिन भी है। उन्होंने बालाकोट हमले की पहली बरसी पर उस अभियान को याद किया जिसे पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के 12 दिन बाद अंजाम दिया गया था।

कुमार ने कहा, ‘‘25 फरवरी को मेरे लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख ने मुझसे अभियान की तैयारियों के बारे में पूछा। तब उन्होंने मुझसे कहा कि अभियान सफल होने पर मुझे फोन करके ‘बंदर’ कहें।’’

बालाकोट हमले के मुख्य सूत्र रहे कुमार उस समय पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। यह कमान पाकिस्तान की सीमा के पास भारत के हवाई क्षेत्र की रक्षा की जिम्मेदारी निभाती है। कुमार ने याद करते हुए कहा, ‘‘26 फरवरी को तड़के करीब 3:55 बजे मैंने वायु सेना प्रमुख को फोन किया और ‘बंदर’ कहा।’’ 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सबालाकोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज