लाइव न्यूज़ :

सीमा मुद्दे पर असम के साथ बातचीत कर रहा अरुणाचल: मंत्री

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:16 IST

Open in App

ईटानगर, 22 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री बामंग फेलिक्स ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने पूर्वोत्तर के दो पड़ोसियों के बीच लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अपने असम समकक्ष के साथ चर्चा शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें यथास्थिति बनाए रखने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर सहमत हुई हैं। असम के वन विभाग द्वारा पिछले हफ्ते विवादित सीमा पर तीन गांवों के निवासियों को बेदखली का नोटिस दिए जाने के बाद यह चर्चा शुरू हुई है।

फेलिक्स ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और विभिन्न स्तरों पर बातचीत शुरू हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस मुद्दे पर असम के अपने समकक्ष हेमंत बिस्व सरमा से बात की है।

फेलिक्स ने कहा, ‘‘राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक ने भी असम के अपने समकक्षों के सामने इस मामले को उठाया है।’’ असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में हरमुट्टी के रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) ने एक नोटिस जारी कर किमिन सर्कल के तहत तीन गांवों के लोगों को 15 दिन के अंदर जगह खाली करने के लिए कहा। इस नोटिस के बाद अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई।

असम से अलग कर अरुणाचल का गठन हुआ था। शुरू में यह एक केंद्र शासित प्रदेश था। वर्ष 1987 में अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बन गया। दोनों राज्य 804.1 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। अरुणाचल की शिकायत यह है कि पूर्वोत्तर के राज्यों के पुनर्गठन के दौरान मैदानी इलाकों में कई वन क्षेत्र जो परंपरागत रूप से पहाड़ी आदिवासी प्रमुखों और समुदायों के थे, उन्हें एकतरफा तरीके से असम में स्थानांतरित कर दिया गया था।

फेलिक्स ने ऑल निशि स्टूडेंट्स यूनियन (एएनएसयू) से राज्य और उसके लोगों के व्यापक हित में मंगलवार को ‘‘कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन’’ के लिए बंद का आह्वान वापस लेने का भी आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो