लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने संयुक्त अरबी अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष इब्राहिम नासिर एम अल अलावी से मुलाकात की और इस दौरान दोनों बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाले उपायों की पहचान करने को लेकर व्यापक चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

वायु सेना प्रमुख की यह यात्रा सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की यूएई की यात्रा के करीब आठ महीने बाद हो रही है। पिछले साल दिसंबर में नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय यात्र की थी। किसी भी भारतीय सेना प्रमुख द्वारा दो महत्वपूर्ण खाड़ी देशों की अपनी तरह की यह पहली यात्रा थी।

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, '' वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने यूएई वायु सेना एवं वायु रक्षा के कमांडर मेजर जनरल इब्राहिम नासिर एम अल अलावी से एक अगस्त 2021 को मुलाकात की।''

इसके मुताबिक, '' उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में तेजी से हुई प्रगति का जिक्र किया और दोनों वायु सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उपायों की पहचान करने के लिए व्यापक बातचीत की। भारतीय वायु सेना प्रमुख ने दो दिवसीय सद्भावना यात्रा के दौरान यूएई की प्रमुख इकाइयों का दौरा भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा