लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 19 और मौत, 1,247 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:04 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और मरीजों की मौत होने से अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,196 हो गया है जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण के 1,247 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,74,631 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 1,247 नये कोरोना संक्रमित पाये गये जबकि इसी अवधि में 1,559 संक्रमितों को उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होने पर घर भेजा गया है। राज्‍य में अब तक 5,49,190 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है।

बुलेटिन के अनुसार राज्‍य में इस समय 17,245 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इन संक्रमितों में ज्‍यादातर घर पर पृथकवास में उपचार करा रहे हैं और बाकी निजी तथा सरकारी अस्‍पतालों में स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं।

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना की लड़ाई में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और अब तक दो करोड़ 24 लाख से ज्‍यादा कोरोना के नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्‍होंने दावा किया कि यह परीक्षण देश के किसी भी राज्‍य से ज्‍यादा है। शनिवार को एक लाख 34 हजार से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार निगरानी अभियान चलाकर घर-घर जाकर संक्रमण की स्थिति का पता कर रही है और इसके तहत 14 करोड़ 90 लाख लोगों से संपर्क किया जा चुका है।

स्‍वाथ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 226 संक्रमित लखनऊ में पाये गये जबकि इसी अवधि में गाज़ियाबाद में 95, प्रयागराज में 59, मेरठ में 58 नये संक्रमित मिले हैं। इस अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक चार मरीजों की मौत ह‍ुई और इस जिले में अब तक 1082 लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। कानपुर में दो और मौतों के साथ अब तक 809 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए