लाइव न्यूज़ :

विश्व रक्तदान दिवस: भारत विश्व की सबसे बड़ी आबादी फिर भी रक्तदान में क्यों है काफी पीछे?

By ललित गर्ग | Updated: June 14, 2023 12:18 IST

विश्व रक्तदान दिवस हर साल 14 जून को शरीर विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइन की याद में मनाया जाता है. बहरहाल, बात भारत की करें तो यहां रक्तदाताओं का आंकड़ा कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है.

Open in App

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है. किसी व्यक्ति के जीवन में रक्तदान के महत्व को समझने के साथ ही रक्तदान करने के लिए आम इंसान को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है.

विश्व रक्तदान दिवस शरीर विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइन की याद में मनाया जाता है. उनका जन्म 14 जून 1868 को हुआ था. उन्होंने मानव रक्त में उपस्थित एग्लूटीनिन की मौजूदगी के आधार पर रक्तकणों के ए, बी और ओ समूह की पहचान की थी. रक्त के इस वर्गीकरण ने चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी खोज के लिए लैंडस्टाइन को साल 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था.

भारत विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद रक्तदान में काफी पीछे है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत है लेकिन उपलब्ध 75 लाख यूनिट ही हो पाता है. यानी करीब 25 लाख यूनिट रक्त के अभाव में हर साल हजारों मरीज दम तोड़ देते हैं. भारत में रक्तदाताओं का आंकड़ा कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है. वहीं दुनिया के कई सारे देश हैं जो इस मामले में भारत से आगे हैं. 

नेपाल में कुल रक्त की जरूरत का 90 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान से पूरा होता है तो श्रीलंका में 60 फीसदी, थाईलैंड में 95 फीसदी, इंडोनेशिया में 77 फीसदी और अपनी निरंकुश हुकूमत के लिए चर्चित म्यांमार में 60 फीसदी हिस्सा स्वैच्छिक रक्तदान से पूरा होता है. 

रक्तदान करने वाले डोनर के शरीर से केवल 1 यूनिट रक्त ही लिया जाता है. ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया काफी सरल होती है और रक्तदाता को आमतौर पर इसमें कोई तकलीफ नहीं होती है. रक्तदाता का वजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर आदि चीजों के सामान्य पाए जाने पर ही डॉक्टर्स या ब्लड डोनेशन टीम के सदस्य आपका ब्लड लेते हैं. 

टॅग्स :रक्तदानWorld Health Organization
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यदिल्ली स्टेट कैंसर संस्थानः डॉक्टरों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, दूसरा रक्तदान शिविर

स्वास्थ्यBlood donation rule: रक्त दान करने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसके जरूरी नियम

स्वास्थ्यरक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा हैः मुख्यमंत्री

स्वास्थ्यJharkhand: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ाया गया संक्रमित खून; सभी हुए HIV पॉजिटिव

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?