लाइव न्यूज़ :

वैवाहिक विवादों को सुलझाने में माहिर, खुद ही संकट में घिरे?, 9 माह से अलग रह रहे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मारियो जोसेफ और पत्नी जीजी मारियो, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2025 14:23 IST

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच पर लोकप्रिय चेहरे मारियो जोसेफ और उनकी पत्नी जीजी मारियो पेशेवर मुद्दों के कारण पिछले नौ महीनों से अलग रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इंफ्लुएंसर पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ मारपीट का आपराधिक मामला दर्ज कराया है।पति से मतभेदों पर बात करने के लिए 25 अक्टूबर को उससे मिली थी, लेकिन बातचीत बहस में बदल गई।मारियो ने उनका लगभग 70,000 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

त्रिशूरः केरल समाज में वैवाहिक विवादों को सुलझाने के लिए एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दंपति को अब खुद इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जहां इंफ्लुएंसर पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ मारपीट का आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच पर लोकप्रिय चेहरे मारियो जोसेफ और उनकी पत्नी जीजी मारियो पेशेवर मुद्दों के कारण पिछले नौ महीनों से अलग रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जीजी मारियो की शिकायत के बाद एक नवंबर को चलाकुडी पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, वह अपने पति से मतभेदों पर बात करने के लिए 25 अक्टूबर को उससे मिली थी, लेकिन बातचीत बहस में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान मारियो ने जीजी के सिर पर सेट-टॉप बॉक्स से कथित तौर पर वार किया, उनके बाएं हाथ पर काटा और उनके बाल खींचे। जीजी ने शिकायत में यह भी दावा किया कि मारियो ने उनका लगभग 70,000 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मारियो पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना) और 324(4) (संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत