लाइव न्यूज़ :

श्रावस्तीः एक परिवार के 3 छोटे बच्चों सहित 5 लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 15:29 IST

Shravasti: मृतकों की पहचान रोज अली (35), रोज अली की पत्नी शहनाज (30), इनके तीन छोटे बच्चे तबस्ससुम (06), गुलनाज (04) व मोइन (02) के रूप में की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकैलाशपुर गांव से सूचना मिली कि एक परिवार के पांच लोग घर के कमरे में मृत पाए गये हैं।सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस का जांच दल तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल के साथ शवों की गहन जांच कर रही है।

Shravasti: श्रावस्ती जिले के कैलाशपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के तीन छोटे बच्चों सहित पांच लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जिले के इकौना थाना अंतर्गत कैलाशपुर गांव से सूचना मिली कि एक परिवार के पांच लोग घर के कमरे में मृत पाए गये हैं। मृतकों की पहचान रोज अली (35), रोज अली की पत्नी शहनाज (30), इनके तीन छोटे बच्चे तबस्ससुम (06), गुलनाज (04) व मोइन (02) के रूप में की गयी है।

सभी घर के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह इनके शव बरामद हुए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक घटना के पीछे के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का जांच दल तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल के साथ शवों की गहन जांच कर रही है।

मप्र : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का बैरियर तोड़कर खाई में गिरी बेकाबू कार, पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार को तेज गति से दौड़ रही कार बेकाबू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई जिससे इस वाहन में सवार 15 वर्षीय लड़के समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने फोन पर बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रावटी थाना क्षेत्र में आठ लेन वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही कार बेकाबू होने के बाद एक्सप्रेस वे का बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई। मौके के मुआयने से साफ होता है कि कार बेहद तेज गति से जा रही थी क्योंकि इस गाड़ी ने खाई में गिरने से पहले एल्युमिनियम का मजबूत बैरियर भी तोड़ दिया।" कुमार ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें 15 वर्षीय लड़का और 70 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पहली नजर में हमें संदेह है कि कार के चालक को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या