30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 17:02 IST2026-04-22T16:00:12+5:302026-04-22T17:02:15+5:30

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ नौकरशाह की बेटी की उसके घर में हत्या कर दी गई।

delhi police 19-year-old servant fired 30 days ago IRS officer's 22-year-old daughter raped and then strangled to death with a phone charger cable see watch video | 30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

file photo

Highlightsपरिवार के सदस्यों को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।नौकरी से निकाले जाने से पहले उसी घर में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह फरार है।मोबाइल फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

नई दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की उसके आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ नौकरशाह की बेटी की उसके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू नौकर का हाथ है, जो एक महीने पहले नौकरी से निकाले जाने से पहले उसी घर में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह फरार है।

पुलिस के अनुसार, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की बेटी पीड़िता को उसके परिवार वालों ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के समय 22 वर्षीय पीड़िता घर में अकेली थी। पुलिस ने बताया कि घर में जबरन घुसने का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि नौकरी से निकाला गया घरेलू नौकर कल रात दिल्ली पहुंचा था और पुलिस को शक है कि उसने घर में घुसने के लिए किसी अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल किया होगा।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही पीड़िता का शव मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर मारा गया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि इस अपराध में यौन उत्पीड़न का भी हाथ हो सकता है।

मुख्य संदिग्ध राजस्थान का एक पूर्व घरेलू नौकर है, जिसे लगभग डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, संदिग्ध को सुबह करीब छह बजे घर के पास देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता के माता-पिता के जिम जाने का इंतजार कर रहा था, जिसके बाद वह घर में घुस गया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। फोरेंसिक टीमें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारी घटना के पीछे लूटपाट के प्रयास की संभावना की भी जांच कर रहे हैं।

Web Title: delhi police 19-year-old servant fired 30 days ago IRS officer's 22-year-old daughter raped and then strangled to death with a phone charger cable see watch video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे