लाइव न्यूज़ :

नाखूनों से खरोंचा और छाती पर हमला, मुझे मां के साथ सोना है?, पति से अलग रहा रही पत्नी, प्रेमी सिद्धार्थ राजीव के साथ मिलकर 12 वर्षीय बेटे पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 18:49 IST

कोच्चिः किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), और 3 (5) (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपति से अलग रहती थी तथा केंद्र सरकार की एक कंपनी में कार्यरत थी।पुलिस ने बताया कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले राजीव ने हाल ही में महिला से दोस्ती की थी। अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोच्चिः केरल में कोच्चि के कलूर में अपने 12 वर्षीय बेटे पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब किशोर ने दूसरे कमरे में सोने से मना कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में 37 वर्षीय महिला और उसका प्रेमी सिद्धार्थ राजीव (24) शामिल है, राजीव तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम का निवासी है। महिला अपने बेटे के साथ कलूर के एक मकान में रह रही थी। वह अपने पति से अलग रहती थी तथा केंद्र सरकार की एक कंपनी में कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले राजीव ने हाल ही में महिला से दोस्ती की थी। इसके बाद वह उसी के मकान में रहने लगा था। यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब किशोर ने दूसरे कमरे में जाने से इनकार कर दिया। आमतौर पर वह अपनी मां के साथ सोता था। जब उसने उसी कमरे में रहने की जिद की तो राजीव ने कथित तौर पर उसपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां ने उसे नाखूनों से खरोंचा जिससे उसकी छाती पर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर किशोर के पिता मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद एलमक्कारा पुलिस थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे का बयान दर्ज किया।

बयान के आधार पर, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), और 3 (5) (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी मां और राजीव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या