लाइव न्यूज़ :

इंडिगो विमान में यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मारा, आरोपी को सुरक्षा दल को सौंपा, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2025 22:31 IST

Mumbai-Kolkata flight: विमानन कंपनी ने यात्री को उपद्रवी भी घोषित कर दिया है। इंडिगो ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि कंपनी को अपनी एक उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देचालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया। तुरंत पता नहीं चल पाया कि घटना किस समय हुई। घटना ‘एयरबस ए321’ विमान में हुई।

Mumbai-Kolkata flight:मुंबई से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई और विमान के कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया। सूत्र ने बताया कि विमानन कंपनी ने यात्री को उपद्रवी भी घोषित कर दिया है। इंडिगो ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि कंपनी को अपनी एक उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है।

 

विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया। संबंधित व्यक्ति की पहचान उपद्रवी के रूप में की गई और विमान के उतरने के बाद उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।”

यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ क्यों मारा, ये जानकारी भी सामने नहीं आई है। इंडिगो ने यह भी कहा कि इस तरह का असंयमित व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा एवं सम्मान से समझौता करने वाली किसी भी कार्रवाई की कड़ी निंदा की जाती है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें अपनी सीट पर बैठे एक यात्री को अचानक एक अन्य यात्री को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद दूसरा यात्री रोने लगा और उसे मौके से हटा दिया गया। इसके अलावा वीडियो में चालक दल के एक सदस्य को सीट पर बैठे यात्री से ‘ऐसा मत करो’ कहते हुए सुना जा सकता है।

जबकि एक अन्य यात्री को यह पूछते हुए सुना गया कि उसने थप्पड़ क्यों मारा और उसे किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है। एक यात्री को यह भी कहता हुआ सुना गया कि जिस व्यक्ति को मारा गया, उसे घबराहट हो गयी थी। हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि घटना किस समय हुई। घटना ‘एयरबस ए321’ विमान में हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIndigo Airlinesकोलकातामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा