लाइव न्यूज़ :

इमरान गाजी बना भाविका शेट्टी, व्हाट्सऐप पर दोस्ती और 1.92 करोड़ रुपये उड़ाए?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 15:35 IST

पुलिस टीम ने इमरान गाजी (34) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक में उसके खाते पर रोक लगने के बाद, उसने जाली आधार और पैन कार्ड बनवाए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने व्हाट्सऐप पर उससे दोस्ती की और अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उसे धीरे-धीरे निवेश के लिए राजी किया।वादों पर भरोसा करके, पीड़ित ने 1.92 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए। साइबर धोखाधड़ी में तब्दील हो गई साथ ही जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित जिसे महिला समझ रहा था वह पुरुष था।

लखनऊः लखनऊ में व्हाट्सऐप पर एक पुरुष से मित्रता करके उससे 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी इमरान गाजी (34) को गिरफ्तार कर लिया है, जो यहां गुडम्बा पुलिस थाना अंतर्गत मिश्रीपुर डिपो क्षेत्र का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि शलभ पांडे ने दो जून, 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि "भाविका शेट्टी" नाम की एक महिला ने व्हाट्सऐप पर उससे दोस्ती की और अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उसे धीरे-धीरे निवेश के लिए राजी किया।

पुलिस ने बताया कि इन वादों पर भरोसा करके, पीड़ित ने 1.92 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए। बाद में उसे अपने साथ धोखधड़ी होने का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप पर 'महिला' से हुई दोस्ती 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी में तब्दील हो गई साथ ही जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित जिसे महिला समझ रहा था वह पुरुष था।

यहां साइबर क्राइम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के बाद, पुलिस टीम ने इमरान गाजी (34) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक में उसके खाते पर रोक लगने के बाद, उसने जाली आधार और पैन कार्ड बनवाए।

अपने एक साथी शहजाद की मदद से कई बैंक खाते खोले ताकि धोखाधड़ी से ली जा रही राशि उनमें मंगवाई जा सके। पुलिस ने बताया कि उसके पास से जाली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं, और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीCyber Crime Police Stationलखनऊउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार