लाइव न्यूज़ :

छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटों में लुटेरों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ रुपये से अधिक का माल किया बरामद

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 1, 2023 21:55 IST

छतरपुर पुलिस ने लूट के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए केवल 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही उनसे 1 करोड़ 1 लाख 48 हजार रुपये की सामग्री व नकद बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों से नकदी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद परिवार को बंधक बनाकर आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाममामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है

छतरपुर: मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। छतरपुर पुलिस ने लूट के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए केवल 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही उनसे 1 करोड़ 1 लाख 48 हजार रुपये की सामग्री व नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से नकदी सहित मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। 

फरियादी ओमप्रकाश पुरोहित पिता पुखराज सिंह पुरोहित (47) निवासी ईशानगर रोड, कंपनी बाग, नौगाँव ने 30 अप्रैल की रात्रि करीब 9.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे, पत्नी व बेटी के साथ घर में थे, तभी अचानक तीन अज्ञात लड़के हाथ में कट्टा व चाकू लिए उनके घर में घुसे और बेटी की कनपटी पर कट्‌टा अड़ाकर हमें बांध दिया और मुंह पर टेप चिपका दिया। 

इसके बाद लुटेरों ने घर में रखे करीबन 36 लाख रुपये नकद, करीब 65 लाख रुपये के सोने व चाँदी के आभूषण और उनकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना नौगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लूट के इस प्रकरण में छतरपुर के पुलिस अधीक्षक  अमित सांधी ने तत्काल घटनास्थल पहुँचकर मुआयना किया। 

आरोपियों को तत्काल पकड़ने के लिए उन्होंने मौके पर सायबर, एफएसएल, फिंगर प्रिन्ट और डॉग स्क्वाड को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की। अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गए माल की तलाश के लिए एएसपी  विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

इस पुलिस टीम ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर घटना के 12 घंटे में चारों आरोपियों को लूटे गए करीब 1 करोड़ 1 लाख 48 हजार रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :Madhya PradeshchhatarpurMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी