लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 खत्म होने के बाद कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए कहेंगे: टीसीएस

By भाषा | Updated: June 11, 2021 00:14 IST

Open in App

मुंबई 10 जून कोविड-19 के प्रकोप के कारण ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर से काम करने के चलन के बीच टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि वह महामारी खत्म होने के बाद कर्मचारियों से कार्यालय आने के लिए कहेंगे क्योंकि आपसी परिचर्चा एक सामाजिक आवश्यकता है।

देश की सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भले ही मौजूदा स्थिति में काम करने का एक नया हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया हो लेकिन महामारी समाप्त होने पर टीसीएस भविष्य में अपने कर्मचारियों से कार्यालय आ कर काम करने के लिए कहेगी।

टीसीएस की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता हूं की लोगों को एक दूसरे से मिलने की जरुरत है, बल्कि यह एक सामाजिक आवश्यकता है। महामारी के खत्म होने के बाद, बदलाव आयेगा, लोगों को काम पर जाने के लिये कहा जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में महामारी के कारण कंपनी के 97 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। काम करने का यह नया तरीका अब सामान्य है। हमारा मानना है कि भविष्य में बड़ी संख्या में लोग घर से काम करेंगे और कभी-कभी कार्यालय भी आया करेंगे। यह काम करने का नया तरीका होगा।’’

चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन होने के साथ साथ समूह की कंपनियों के भी चेयरमैन हैं। उनसे जब एक शेयरधारक ने पूछा कि लोग यदि घर से ही काम करते रहेंगे तो कंपनी के बड़े बड़े परिसरों और रियल एस्टेट का क्या होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अभी भी मानना है कि कार्यालयों की जरूरत होगी। इनकी खपत का स्तर कम हो सकता है, लेकिन एक बार लोग काम पर आने लगेंगे तो कार्यालयों में काफी सहयोगात्मक कार्यस्थल उपलब्ध होगा।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस के 4.88 लाख कर्मचारियों में से पांच प्रतिशत कोविड संक्रमण से प्रभावित हुये और जो संक्रमित हुये उनमें से 80 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में 150 राष्ट्रीयता के लोग काम करते हैं और जहां भी कंपनी काम करते हैं वहां के लोगों में निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के लेटिन अमेरिका में 15,000 कर्मचारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत