लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी से इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त जीएसटी अधिकारियों ने फरीदाबाद स्थित एफ2सी वेलनेस प्राइवेट लि. के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। उन पर अवैध तरीके से फर्जी बिल जारी कर 10 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने का आरोप है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मामले में अब तक की जांच के अनुसार कंपनी ने गौतम बुद्ध नगर स्थित मेसर्स विशाल एंटरप्राइजेज से सीमेंट की खरीद दिखायी जबकि इस नाम की इकाई है ही नहीं। इसके लिये उसने फर्जी बिल का उपयोग किया जबकि वस्तु की आपूर्ति नहीं हुई थी।

मंत्रालय के अनुसार इस तरीके से फरीदाबाद के मेसर्स एफ2सी वेलनेस प्राइवेट लि. ने धोखाधड़ी कर 10.33 करोड़ रुपये के इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लिया।

बयान में कहा गया है, ‘‘हरियाणा के फरीदाबाद के सीजीएसटी (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) आयुक्त कार्यालय ने मेसर्स एफ2सी वेलनेस प्राइवेट लि. के दो निदेशकों... पारस अरोड़ा और देवपाल सोनी... को बिना सामान की आपूर्ति के फर्जी बिल जारी कर गलत तरीके से आईटीसी का लाभ लेने और देने को लेकर गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’

मामले में कंपनी ने कुल 10.33 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत