लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप ओटीपी को 2021-22 में कारोबार लगभग 5 गुना बढ़कर 95 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर एग्रीटेक स्टार्टअप ओटीपी ने ग्राहक आधार बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के दौरान कारोबार लगभग पांच गुना बढ़कर 95 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जतायी है। कंपनी मुख्य रूप से मोबाइल ऐप के माध्यम से ताजी सब्जियां और फल बेचती है।

इस साल जुलाई में, गुरुग्राम स्थित स्टार्टअप ने कारोबार का विस्तार करने के लिए एसआईजी और ओमिडयार नेटवर्क सहित निवेशकों से 1.02 करोड़ डॉलर (लगभग 76 करोड़ रुपये) जुटाए।

वर्ष 2020 में शुरु ओटीपी क्रॉफार्म एग्रीप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है। यह ताजा उत्पादों के लिए एक बिजनेस-टू-बिजनेस-टू-कंज्यूमर (बी2बी2सी) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसमें सब्जियां, फल, डेयरी और अन्य किराना सामान शामिल हैं।

ओटीपी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वरुण खुराना ने कहा, ‘‘इस वित्तवर्ष के पहले छह महीनों में हमारी बिक्री तीन गुना बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गई है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7.76 करोड़ रुपये थी।’’

मौजूदा मासिक बिक्री की दर को देखते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में करीब 70 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है।

खुराना ने उम्मीद जतायी कि कंपनी 2023 में लाभ में आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत