लाइव न्यूज़ :

भारत में स्पुतनिक-वी का उत्पादन शुरू, सालाना 10 करोड़ टीके का होगा उत्पादन

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई घरेलू दवा कंपनी पैनेसिया बायोटेक ने रुस के सरकारी निवेश कोष रसियन डारेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ मिलकर भारत में स्पुतनिक-वी कोरोना वायरस टीके का उत्पादन शुरू कर दिया है। सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई है।

पैनेसिया बायोटेक के हिमाचल प्रदेश के बद्दी कारखाने में तैयार की गई कोविड19 के स्पूतनिक-वी टीके की पहली खेप रूस के गामालेया केन्द्र भेजी जायेगी जहां इसकी गुणवत्ता की जांच परख होगी।

रूस का आरडीआईएफ स्पुतनिक-वी टीके को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराता है। आरडीआईएफ और पैनेसिया बायोटेक ने भारत में स्पुतनिक-वी टीके की हर साल 10 करोड़ खुराक उत्पादन करने पर सहमत हुये हैं। दोनों की ओर से अप्रैल में इसकी घोषणा की गई थी।

संयुक्त बयान के मुताबिक पूर्ण स्तर पर उत्पादन इन गर्मियों में ही शुरु होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें स्पष्ट तौर पर महीने का जिक्र नहीं किया गया है जब बड़े पैमाने पर टीके का उत्पादन शुरू होगा।

आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी किरिल्ल डमित्रिव ने कहा, ‘‘पैनेशिया बायोटेक के साथ मिलकर भारत में उत्पादन की शुरुआत देश को महामारी से लड़ने में मदद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ’’

उन्होंने कहा कि स्पुतनिक-वी टीके का उत्पादन शुरू होने से भारत में कोरोना वायरस महामारी के संकटपूर्ण दौर से जितना संभव होगा उतनी जल्दी आगे निकलने के सरकार के प्रयासों को समर्थन मिलेगा। बाद में टीके का दूसरे देशों को निर्यात भी किया जा सकेगा ताकि दुनिया के अन्य देशों में भी महामारी के प्रसार को रोका जा सके।

पैनेशिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने टीके के उत्पादन की शुरुआत पर कहा, ‘‘स्पुतिनक-वी का उत्पादन शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। आरडीआईएफ के साथ मिलकर हम उम्मीद करते हैं देश के लोग फिर से सामान्य स्थिति महसूस कर सकें साथ ही दुनिया के देशों में भी स्थिति सामान्य करने में मदद मिलेगी।’’

स्पुतनिक वी को भारत में 12 अप्रैल 2021 को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति के साथ पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये 14 मई से टीकाकरण अभियान में इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया।

घरेलू दवा विनिर्माता कंपनी डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने 14 मई को कहा था कि सीमित शुरुआत के हिस्से के तौर पर स्पुतनिक वी टीके की शुरुआत कर दी गई है और इसकी पहली खुराक हैदराबाद में दी गई है।

संयुक्त बयान के मुताबिक स्पुतनिक वी टीके की दक्षता 97.6 प्रतिशत है। यह आंकड़ा रूस में 5 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच स्पुतनिक वी के दोनों घटकों के साथ रूस में किये गये टीकाकरण के लाभार्थियों में कोरोना वायरस संक्रमण दर के विश्लेषण पर आधारित है।

इसमें कहा गया है कि अब तक स्पुतनिक वी को 66 देशों में पंजीकृत किया गया है। स्पुतनिक वी टीके को सामान्य रेफ्रीजिरेटर में बिना किसी अतिरिक्त बदलाव के साथ रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा