लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स की 1,016 अंक की छलांग, निफ्टी 17,400 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:46 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की घोषणा से बाजार को मिली मजबूती के बीच बुधवार को सेंसेक्स 1,016 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

ओमीक्रोन को लेकर फैली आशंका के बीच वायरस के इस स्वरूप के डेल्टा की तुलना में कम घातक होने की कुछ खबरें आने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक धारणा देखी गई। इसके अलावा प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले से भी बाजार को मजबूती मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,649.68 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 293.05 अंक या 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,469.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वाधिक फायदे में रही। मारुति सुजुकी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ ही ब्याज दरों को स्थिर रखने के आरबीआई के फैसले ने भी तेजड़ियों को सक्रिय रखा।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार सूचकांकों में भी तेजड़ियों का यह रुख देखने को मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों ने भी इस तेजी में अपना योगदान दिया।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर ही कायम रखने की घोषणा की है। ऐसे में ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करने लगे। इसके साथ ही आरबीआई ने वर्ष 2021-22 में वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को भी 9.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए।

हालांकि, यूरोपीय बाजारों की हालत ठीक नहीं रही। दोपहर के सत्र में अधिकांश यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत