लाइव न्यूज़ :

सेफेक्स केमिकल को कारोबार के विस्तार से 2021-22 में आय में 35 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर खरपतवार नाशक रसायन सहित विभिन्न कषि रसायन उत्पाद बनाने वाली कंपनी, सेफेक्स को चालू वित्त वर्ष में अपनी आय 35 प्रतिशत बढ़कर 950 करोड़ हो जाने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आय 700 करोड़ रुपये थी।

सेफेक्स केमिकल्स के संस्थापक निदेशक, एस के चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सेफेक्स की उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कृषि रसायन बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और लगभग सभी राज्यों में मौजूदगी के कारण सेफेक्स केमिकल को चालू वित्त वर्ष में अपनी आय 35 प्रतिशत बढ़कर 950 करोड़ हो जाने की उम्मीद है। कंपनी की वृद्धि दर पिछले 10 साल में औसतन 18 प्रतिशत रही है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास खरपतवार नाशक रसायन समेत कृषि रसायन उत्पादों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है। सेफेक्स नई तकनीक, कारोबार के विस्तार और नए कारखाने लगाने की योजना की वजह से राजस्व में तेज वृद्धि की उम्मीद कर रही है। सेफेक्स के पास मौजूदा समय में पांच संयंत्र हैं। इनमें से दो जम्मू-कश्मीर में, एक हिमाचल में, एक राजस्थान में और एक महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र का संयंत्र, कंपनी ने वित्तवर्ष 2020-21 में खरीदा है।

उनका दावा है कि सेफेक्स इस उद्योग में सबसे तेज विकास करने वाला ब्रांड है। कृषि में सबसे आगे रहने वाले राज्य पंजाब में कंपनी पहले स्थान पर है।

चौधरी ने कहा कि सेफेक्स ने हाल ही महाराष्ट्र में जो कंपनी खरीदी है उसका नाम शोगुन है। इसमें घरेलू उत्पाद जैसे गुडनाइट में डाला जाने वाला रसायन बनाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खरीदार गोदरेज है। इस सौदे के साथ कंपनी ने इस रसायन के 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

यह पूछे जाने पर कि हाल के वर्षो में जैविक खाद्य पदार्थो का चलन बढ़ने का कृषि रसायन उद्योग पर असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि ‘‘.... क्या दवा दुकानें बंद हो जाए तो हमारा काम चलेगा। उसी तरह कषि रसायन फसल की सुरक्षा कर भोजन उपलब्ध कराने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के दौरान सेफेक्स के कारोबार पर असर नहीं पड़ा क्योंकि कंपनी कृषि से जुड़े उत्पाद बनाती है जिसकी खपत निर्बाध जारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?