लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों से एनएचएआई को वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 3,512 करोड़ रु का राजस्व नुकसान: गडकरी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को वित्त वर्ष 2020-21 में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण 3,512.62 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में अनुमानित उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह क्रमशः 27,682.89 करोड़ रुपये और 28,548.05 करोड़ रुपये रहा।

गडकरी ने कहा, "वित्त वर्ष (वित्त वर्ष) 2020-21 में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के शुल्क प्लाजा पर शुल्क संग्रह में 3,512.62 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों द्वारा लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के कारण, वित्त वर्ष 2020-21 में 58 शुल्क प्लाजा 12 दिनों से लेकर अधिकतम 182 दिनों तक बंद थे। इसके चलते 814.13 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ।

मंत्री ने कहा, "केरल राज्य में त्रिवल्लम शुल्क प्लाजा और ओडिशा राज्य में पद्मनावपुर और सुखुपाड़ा शुल्क प्लाजा जैसे कुछ प्लाजा पर विरोध की छिटपुट घटनाएं देखी गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत