लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाजार में जी5 के प्रवेश की तैयारी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) अमेरिका में 22 जून को अपना फिल्मों और मनोरंजक कार्यक्रमों के मंच जी5 को शुरू करेगा।

कंपनी वहां बड़ी संख्या में रह रहे प्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोगों को ध्यान में रखकर यह कदम उठा रही है।

जी5 ने एक बयान में कहा कि यह मंच (स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म) फिलहाल अमेरिकी बाजार में बीटा परीक्षण के दौर में है।

बयान के अनुसार, ‘‘जी5 के लिए अमेरिका अंतिम और सबसे बड़ी शुरूआत है। कंपनी इसके जरिये वहां रह रहे 54 लाख उन भारतीय दर्शकों के साथ बाजार में तेजी से विकास के लिए मंच तैयार कर रही है, जिसका इस सामग्री से गहरा सांस्कृतिक और भाषाई जुड़ाव है।’’

जी5 अमेरिका में आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत की घोषणा 22 जून को करेगा। यह एक वर्चुअल कार्यक्रम में होगा जहां इसके प्लेटफार्म और कार्यक्रम सामग्री का अनवारण किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत