लाइव न्यूज़ :

कीमतों में फिर इजाफे के साथ पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के अनुरूप कीमतों में एक बार फिर इजाफे के साथ देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयीं।

सरकारी खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है।

अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी।

डीजल की कीमत भी दिल्ली में 91.42 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी और मुंबई में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी। इस समय मुंबई में इसकी कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

बृहस्पतिवार को वृद्धि के साथ दरें एक नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं। लखनऊ और गांधीनगर में पेट्रोल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक दोनों उन चुनिंदा राजधानियों में शामिल थे जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से कम थी।

स्थानीय करों और माल ढुलाई के आधार पर तय होने वाली पेट्रोल की कीमत, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कई जगहों पर पहले ही 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

देहरादून, चंडीगढ़, गुवाहाटी और रांची अलग-अलग राज्यों की वे राजधानियां हैं जहां पेट्रोल की कीमत अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल पहले से ही 100 रुपये के पार चला गया है।

राजस्थान के सीमावर्ती शहर श्री गंगानगर में इस समय देश में ईंधन की कीमत सबसे महंगी है। शहर में पेट्रोल की कीमत 115.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.64 रुपये है। केंद्र शासित क्षेत्र दमन में पेट्रोल 98.26 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?