लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी को संपत्ति के मूल्य पर 1,238 करोड़ रुपये का नुकसान, दूसरी तिमाही का मुनाफा 55 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी को संपत्ति के मूल्य में 1,238 करोड़ रुपये के नुकसान के प्रावधान के अलावा उत्पाद की कीमतों में गिरावट से चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का उसका शुद्ध लाभ करीब 55 प्रतिशत घट गया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 54.6 प्रतिशत घटकर 2,878 करोड़ रुपये रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 6,336 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय 31 प्रतिशत घटकर 16,917 करोड़ रुपये रह गई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन पर 41.38 डॉलर प्राप्त हुए। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 60.33 डॉलर प्रति बैरल से 31.4 प्रतिशत कम है।

इस दौरान गैस के दाम भी एक-तिहाई से अधिक घटकर 2.39 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) रह गए। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तथा पहली छमाही में उसकी आय और शुद्ध लाभ घटा है।

कंपनी ने कहा कि गैस कीमतों में गिरावट से भी उसका मुनाफा और आमदनी प्रभावित हुई है।

बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में कंपनी को संपत्ति (अपने निवेश) के मूल्य में गिरावट से 1,238 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कंपनी ने कहा है कि उसने भारतीय लेखा मानकों के हिसाब से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में गिरावट से उसकी उत्पादन इकाइयों की नकदी प्राप्ति पर असर का आकलन किया है। इसके अलावा कंपनी ने महामारी के प्रभाव, भविष्य में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस कीमतों, उत्पादन और भंडारण का भी आकलन किया है।

जनवरी-मार्च की तिमाही में ओएनजीसी को संपत्ति के मूल्य में गिरावट से 4,899 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इससे कंपनी को पहली बार 3,098 करोड़ रुपये का तिमाही घाटा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत