लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के रुख और मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय और निर्यात मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

तेल कारोबार के जानकारों के अनुसार, मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को लगभग चार-चार प्रतिशत की तेजी थी जिसका स्थानीय कारोबार पर सकारात्मक असर हुआ। बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों की भारी मांग है जिसकी वजह से आगरा के सलोनी मंडी में सरसों दाना का भाव बढ़कर 8,200 रुपये क्विन्टल हो गया जबकि जयपुर मंडी में इसका भाव बढ़कर 7,550 रुपये क्विन्टल हो गया। आयातित तेलों से सस्ता होने के कारण इसमें किसी अन्य तेल की मिलावट नहीं की जा रही जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को विशुद्ध सरसों तेल मिल रहा है। इन सब कारणों से सरसों की भारी मांग है जिससे इसके तेल तिलहन कीमतों में पर्याप्त सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन दाना (तिलहन) की स्थानीय मांग के अलावा सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की भारी निर्यात मांग है। दूसरी ओर मंडियों में सोयाबीन की आवक काफी कम है तथा तेल मिलों और व्यापारियों के पास इसका स्टॉक खत्म है। मुर्गियों के आहार के लिए डीओसी की भारी निर्यात मांग है क्योंकि इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा है। डीओसी की बढ़ती मांग की वजह से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में लगभग चार प्रतिशत की तेजी के बीच सीपीओ और पामोलीन दिल्ली एवं कांडला की कीमतें क्रमश: 30 रुपये, 50 रुपये और 50 रुपये के सुधार के साथ बंद हुईं।

निर्यात मांग बढ़ने के साथ स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल तिलहनों के भाव में भी पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। मूंगफली दाना में 10 रुपये, मूंगफली गुजरात में 50 रुपये और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड में पांच रुपये का सुधार देखने को मिला। जबकि स्थानीय मांग की वजह से बिनौला तेल में भी 50 रुपये क्विन्टल का सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष तिलहन किसानों को अपनी ऊपज के अच्छे दाम मिले हैं जिसे देखते हुए आगे तिलहन पैदावार बढ़ने की पूरी संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,405 - 7,460 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,445 - 6,490 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,800 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,520 - 2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,385 -2,435 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,485 - 2,585 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,950 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,450 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,450 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,450 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,950 - 8,000 रुपये: सोयाबीन लूज 7,800 - 7,850 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत