लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन आधारित माइक्रोग्रिड परियोजना शुरू की

By भाषा | Updated: December 15, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने आंध्र प्रदेश के सिम्हाद्री में ‘एकल ईंधन-सेल आधारित हरित हाइड्रोजन माइक्रो-ग्रिड’ परियोजना की शुरुआत की है।

बिजली मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी ने सिम्हाद्री (विशाखापत्तनम के पास) कंपनी के गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करके हाइड्रोजन उत्पादन के साथ ही एकल ईंधन-सेल आधारित माइक्रो-ग्रिड’ परियोजना की शुरुआत की है।’’

बयान में कहा गया है कि यह भारत की पहली और दुनिया की सबसे बड़ी हरित हाइड्रोजन आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना में से एक होगी।

इसकी बड़े पैमाने पर हाइड्रोजन ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में अग्रणी भूमिका होगी और यह देश के विभिन्न ‘ऑफ ग्रिड’ (जहां ग्रिड की पहुंच नहीं हो पायी है) तथा महत्वपूर्ण स्थानों में माइक्रोग्रिड की स्थापना एवं अध्ययन के लिए उपयोगी साबित होगी।

परियोजना के तहत समीप के जलाशय में स्थित ‘फ्लोटिंग’ सौर परियोजना से जरूरी बिजली लेकर उन्नत 240 किलोवॉट सॉलिड ऑक्साइड इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करके हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा। धूप रहने के दौरान घंटों तक उत्पादित हाइड्रोजन को उच्च दबाव में संग्रहीत किया जाएगा और फिर 50 किलोवॉट ठोस ऑक्साइड ईंधन सेल का उपयोग करके इसे विद्युतीकृत किया जाएगा।

यह प्रणाली शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक एकल आधार पर कार्य करेगी।

इस अनूठी परियोजना की रूपरेखा एनटीपीसी ने तैयार की है। यह भारत के लिए एक विशिष्ट परियोजना है और लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर जैसे देश के दूरदराज क्षेत्रों को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करने में मददगार होगी। ये क्षेत्र अब तक केवल डीजल जनरेटर पर निर्भर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत