लाइव न्यूज़ :

लेनोवो भारत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आठ करोड़ रुपये देगा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई पीसी निर्माता लेनोवो ने सोमवार को लेनोवो फाउंडेशन के माध्यम से भारत में कोविड-19 राहत कार्य के लिए आठ करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

इस वित्तपोषण में, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, रिफिल करने योग्य ऑक्सीजन सिलेंडर, इनवेसिव वेंटिलेटर और ऑक्सीमीटर जैसे चिकित्सा उपकरणों के रूप में पांच करोड़ रुपये का अनुदान उन अस्पतालों को किए जाएंगे, जहां जरूरत अधिक है। शेष तीन करोड़ रुपये अस्पताल के विस्तार और सहायक मेडिकल फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की ओर समर्पित होंगे।

लेनोवो इंडिया ने कहा, ‘‘भारत जहां कोविड-19 की ताजा क्रूर लहर का सामना कर रहा है, हम लेनोवो की ओर से कर्मचारियों, भागीदारों, ग्राहकों और दोस्तों को सुरक्षित रहने के उनके प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘लेनोवो ने लेनोवो फाउंडेशन के माध्यम से भारत की अल्पकालिक और दीर्घकालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोविड ​​-19 राहत के लिए आठ करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है।’’

कंपनी ने सभी कर्मचारियों, भागीदारों और ग्राहकों से इस काम में योगदान करने और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा उपकरण अनुदान करने की भी अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत