लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्रा मामला: ऋणदाता समिति का एनबीसीसी, सुरक्षा समूह के प्रस्तावों पर मतदान करने का फैसला

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस जून जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के वित्तीय कर्जदाताओं ने बृहस्पतिवार को एनबीसीसी और सुरक्षा समूह द्वारा पेश अंतिम प्रस्तावों पर मतदान करने का फैसला किया।

जेपी इंफ्राटेक लगभग चार साल पहले दिवालिया हो गयी थी। बोली जीतने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक का अधिग्रहण करेगी और दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न परियोजनाओं में 20,000 से अधिक लंबित आवासों को पूरा करेगी।

कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत सरकारी कंपनी एनबीसीसी और सुरक्षा समूह के समाधान प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए जेआईएल की ऋणदाता समिति ने यह बैठक की थी।

सूत्रों के अनुसार 13 बैंकों समेत बीस हजार आवास खरीदारों के प्रतिनिधियों वाली ऋणदाता समिति ने दोनों कंपनियों के प्रस्ताव पर मतदान करने का फैसला किया है। मतदान प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो सकती है और 23 जून तक चलेगी।

ऋणदाता समिति में आवास खरीदारों के पास 56.63 प्रतिशत मतदान अधिकार है जबकि ऋणदाताओं के पास 43.25 प्रतिशत और शेष मतदान अधिकार सावधि जमा धारकों के पास है।

सूत्रों के अनुसार ऋणदाता समिति के बैठक से पहले अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन ने समिति को रिपोर्ट सौपी। जिसमें उन्होंने कहा कि एनबीसीसी का प्रस्ताव आईबीसी (ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता) के अनुरूप है।

हालांकि आईआरपी रिपोर्ट में चिंता जताई कि यमुना एक्सप्रेसवे में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी बैंकों को हस्तांतरित करने से संबंधित एनबीसीसी का प्रस्ताव इस साल मार्च में पारित उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप नहीं था।

उल्लेखनीय है कि जेआईएल अधिग्रहण मामले में प्रस्ताव पर मतदान के निर्णय को लेकर यह चौथी बैठक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत