लाइव न्यूज़ :

डिजिटल वित्तीय सेवाओं की तरफ मुड़ रहे हैं भारतीय उपभोक्ता: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के नकदी से कार्ड, ई-वॉलेट, ऐप और यूपीआई की तरफ मुड़ने के साथ भारत में वित्तीय सेवाओं का तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है।

कुमार ने सोमवार को नीति आयोग और मास्टरकार्ड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गयी रिपोर्ट - आपस में जुड़ा हुआ वाणिज्य: डिजिटल रूप से समावेशी भारत के लिए आगे की राह तैयार करना - जारी करते हुए कहा कि रिपोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है जिनमें वित्तीय सेवाओं को सभी तक पहुंचाने के लिए डिजिटल हस्तक्षेप की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "प्रौद्योगिकी वित्तीय सेवाओं तक बेहतर और ज्यादा आसान पहुंच देने के साथ परिवर्तनकारी रही है। उपभोक्ताओं के नकदी से कार्ड, ई-वॉलेट, ऐप और यूपीआई की तरफ मुड़ने के साथ भारत में वित्तीय सेवाओं का तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है।"

रिपोर्ट में यह सिफारिश भी की गयी है कि गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों और बैंकों के लिए समान प्रतिस्पर्धा के अवसर प्रदान कर भुगतान संबंधी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत