लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय राजदूत ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए केंटकी के गवर्नर से चर्चा की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 मई अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी राज्य केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर के साथ एक आभासी बैठक की।

बैठक में स्वास्थ्य, ज्ञान और कृषि साझेदारी को मजबूत करने और आपूर्ति श्रृंखलाओं में निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत और केंटकी के बीच 2020 में द्विपक्षीय व्यापार 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर था।

केंटकी के लिए भारत का निर्यात 1.5 अरब डॉलर और आयात 15.5 करोड़ डॉलर था। केंटकी से भारत में निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं - रसायन, मशीनरी (विद्युत को छोड़कर), कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और परिवहन उपकरण हैं।

संधू ने ट्वीट किया, ‘‘गवर्नर एंडी बेशर के साथ आज दोपहर हमने केंटकी के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्वास्थ्य, ज्ञान और कृषि साझेदारी को मजबूत बनाने और आपूर्ति श्रृंखलाओं में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की।’’

केंटकी में लगभग 10 भारतीय कंपनियां मौजूद हैं, जिनमें नॉवेलिस, यूफ्लेक्स, पिरामल समूह, फर्स्टसोर्स समूह, चंद्रा प्रोटेको, कैंब्रिज टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत