लाइव न्यूज़ :

भारत ने 56 लाख टन चीनी निर्यात के लिए अनुबंध किया, चार लाख के लिए सौदा जल्द: एआईएसटीए

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई चीनी उद्योग के संगठन ऑल इंडिया सुगर ट्रेड एसोसिएशन (एआईएसटीए) ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 2020-21 के विपणन सत्र में अब तक 56 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए अनुबंध किए हैं और शेष चार लाख टन के लिए जल्द सौदा किए जाने की उम्मीद है।

सरकार ने 2020-21 सत्र (अक्टूबर - सितंबर) के लिए 60 लाख टन अतिरिक्त चीनी के अनिवार्य रूप से निर्यात का लक्ष्य तय किया है। इस निर्यात नीति को जनवरी में मंजूरी दी गई थी।

भारत ने 2019-20 सत्र के दौरान 59 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।

एआईएसटीए ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 56 लाख टन के निर्यात अनुबंधों में से 34.78 लाख टन चीनी पहले ही छह मई तक 12 देशों में भेजी जा चुकी है।

इस दौरान इंडोनेशिया को 12.17 लाख टन, अफगानिस्तान को 4.33 लाख टन और यूएई को 3.66 लाख टन चीनी भेजी गई।

इस साल अप्रैल में ब्राजील में शुष्क मौसम और कम उत्पादन के चलते चीनी की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत