लाइव न्यूज़ :

‘विनिर्माण, डिजिटलीकरण में बढ़ते अवसर 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था में होंगे मददगार’

By भाषा | Updated: October 6, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि विनिर्माण, इंजीनियरिंग और डिजिटलीकरण में तेजी से बढ़ते अवसर अगले पांच साल में भारत की 1,000 डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन नासकॉम के ‘डिजाइन और इंजीनियरिंग’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कहा कि 50 सबसे नवोन्मेषी वैश्विक कंपनियों में से 70 प्रतिशत से अधिक का भारत में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) केंद्र है।

मंत्री ने कहा, ‘‘अभी सबसे अच्छा आना बाकी है। विनिर्माण, इंजीनियरिंग तथा डिजिटलीकरण में अप्रयुक्त अवसर अगले 5 साल में 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की हमारी संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।’’

चंद्रशेखर ने कहा कि इंजीनियरिंग, अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) क्षेत्र 31 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का राजस्व उत्पन्न करता है और 1,000 से अधिक वैश्विक कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद अनुसंधान एवं विकास के लिए भारत में केंद्र स्थापित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत