लाइव न्यूज़ :

सरकार खुला, भरोसेमंद इंटरनेट सुनिश्चित करेगी, नहीं होगा बड़ी कंपनियों का दबदबा : चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: December 15, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार ‘‘भलाई के साधन’’ के रूप में इंटरनेट के इस्तेमाल का पूरी तरह से समर्थन करती है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे कि इंटरनेट मुक्त रहे तथा यहां कुछ बड़ी कंपनियों का दबदबा न हो।

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बिचौलिए और बड़े मंच जैसे मेटा (पूर्व में फेसबुक) और अन्य तथा इनके उपयोगकर्ताओं के बीच आपसी सम्मान और जवाबदेही की संस्कृति विकसित हो।

उन्होंने मेटा के भारत में वार्षिक कार्यक्रम ‘फ्यूल फॉर इंडिया 2021’ में कहा, ‘‘और चूंकि यहां (इंटरनेट पर) एक अरब से अधिक भारतीय होने जा रहे हैं, इसलिए हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि... इंटरनेट महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पेंशनभोगियों- सभी से लिए सुरक्षित और भरोसेमंद हो। इसलिए साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा के मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन के क्षेत्र में तेजी से विस्तार के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों, विदेशी और भारतीय फर्मों, उद्यमियों के साथ साझेदारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि इंटरनेट तक प्रत्येक भारतीय की समान पहुंच हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत