लाइव न्यूज़ :

कम दृश्यता के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर 30 मिनट तक उड़ान परिचालन रुका रहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:34 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कम दृष्यता के कारण बृहस्पतिवार को विमानों का उड़ान परिचालन लगभग 30 मिनट तक रुका रहा।

सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि रनवे ऑपरेशन के बंद होने के कारण तीन उड़ानें प्रभावित हुईं।

निजी हवाईअड्डा परिचालक सीएसएमआईए ने कहा, ‘‘कम दृश्यता के कारण, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान चरिचालन एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार शाम 4:04 बजे से शाम 4:32 बजे के बीच निलंबित कर दिया गया।’’

इस अवधि के दौरान हवाईअड्डे के इर्द गिर्द दो विमानों को चक्कर लगाते देखा गया जबकि एक उड़ान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।

सीएसएमआईए ने बयान में कहा, परिचालन फिर से शुरू हो गया है और निर्धारित कार्यक्रम के तहत चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत