लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास: मंडाविया ने पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाहों की तैयारी का जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने चक्रवात यास की वजह से पैदा हो रही स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाहों की तैयारी का जायजा लिया और कहा कि कोई भी जहाज लंगर या जेट्टी में नहीं लगा होना चाहिए।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री ने प्रमुख बंदरगाहों को कम से कम संभावित क्षति के साथ जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि किसी भी जहाज को लंगर या जेट्टी में नहीं लगा होना चाहिए और पूर्वी तट के बंदरगाहों पर सभी पोतों की आवाजाही रोक दी गयी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से सोमवार को तड़के चक्रवात यास तेज हो गया और यह अगले 24 घंटे में भीषण चक्रवातीय तूफान में बदल सकता है।

मंडाविया ने ट्वीट किया, "चक्रवात यास को देखते हुए पूर्वी तट के सभी प्रमुख बंदरगाहों की तैयारी का जायजा लिया। उन्हें कम से कम संभावित क्षति के साथ जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बंदरगाहों ने चक्रवात से निपटने के लिए अपने कामकाज से जुड़ी तैयारी को लेकर आश्वस्त किया।"

उन्होंने कहा कि रणनीतिक बिंदुओं पर राहत उपकरण तैयार रखे गए हैं और चिकित्सा टीमें भी तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत