लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री योगी कल जाएंगे मुंबई, विपक्ष ने कहा प्रदेश में धेले भर का निवेश नहीं

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:32 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुम्बई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम (म्युनिसिपल) बॉण्ड को सूचीबद्ध किए जाने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। सरकारी प्रवक्‍ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा ''भारतीय जनता पार्टी की सरकार जश्नों की खुमारी में डूबी है और प्रदेश में धेले भर का भी निवेश नहीं है। लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री मुम्बई में उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे। लोकतंत्र का इससे बुरा उपहास और क्या होगा।''

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, लखनऊ नगर निगम के 200 करोड़ रुपये के बॉण्ड को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उत्तर भारत में किसी नगर निकाय द्वारा बॉण्ड जारी करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने बताया कि स्टॉक एक्सचेंज में नगर निगम बॉण्ड के सूचीबद्ध हो जाने से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने से नगर निगम बॉंड की खरीद- फरोख्त सुनिश्चित हो सकेगी। लखनऊ नगर निगम बॉण्ड में निवेशकों की अच्छी रुचि रही। इसमें 10 साल की अवधि के लिये 8.5 प्रतिशत की अत्यंत आकर्षक कूपन दर प्राप्त हुई। यह किसी नगर निकाय द्वारा जारी नगर निगम बॉंड की दूसरी सबसे कम दर रही है। बॉंड के लिये निवेशकों से तय मात्रा के मुकाबले साढ़े चार गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुये।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति में पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज किया ''भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का एक भी काम नहीं हुआ है और यह सरकार पूरी तरह विफल सरकार रही है। जनता भी इनकी जुमलेबाजी से भलीभांति परिचित हो गई है।’’

यादव ने कहा ‘‘आज किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं और नए कृषि कानूनों के कारण किसान अपनी खेती पर स्वामित्व खो देंगे तथा उन्हें कॉरपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसीलिए एमएसपी का प्रावधान नहीं रखा है। किसानों को अपनी फसल बड़े व्यापरियों के हाथों बेचने की मजबूरी होगी।’’

उन्‍होंने प्रधानमंत्री की ओर लक्ष्‍य करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश में एक्‍सप्रेसवे समाजवादियों की देन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत