लाइव न्यूज़ :

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड में 1200 करोड़ रुपये खर्च कर विश्वविद्यालय स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:00 IST

Open in App

रांची, 23 दिसंबर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड में 1200 से 1400 करोड़ रुपये के निवेश से डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर आधुनिक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बृहस्पतिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग बेहार ने मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया और राज्य में 1200 से 1400 करोड़ रुपये के निवेश से डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया ।

विज्ञप्ति के अनुसार फाउंडेशन ने झारखंड में विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही। यहां विद्यार्थियों को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ विप्रो कंपनी के अजीम प्रेमजी की ऑनलाइन बातचीत के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी उसी कड़ी में यहां विश्वविद्यालय खोलने की मंशा फाउंडेशन के द्वारा जताई गई थी।

इसके अलावा फाउंडेशन के सीईओ ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में संस्थान राज्य सरकार का सहयोग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत