लाइव न्यूज़ :

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन, बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स ने भारत में कुपोषण, भूख के खिलाफ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर अनिल अग्रवाल फांउडेशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में पोषण में सुधार लाने के लिये बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फांउडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित एक बैठक में बिल गेट्स और अनिल अग्रवाल ने अपने विचार एक दूसरे के समक्ष रखे। उन्होंने एक दूसरे के कार्य को और आगे बढ़ाने के लिये विभिन्न तौर तरीकों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर गरीबी उन्मूलन के जरिये ही बच्चों और महिलाओं के भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।

वक्तव्य में कहा गया है कि बिल गेट्स और अनिल अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को समर्थन देने के लिये एक नई भागीदारी की घोषणा की। सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्य-2 को हासिल करने के लिये काम कर रहा है। इस लक्ष्य के तहत 2030 तक सभी तरह की भूख और कुपोषण को समाप्त किया जाना है।

अनिल अग्रवाल फांउडेशन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर नंदघर परियोजना शुरू की है। फाउडेशन की इस पहल के तहत देश में आंगनबाड़ी पारिस्थिति तंत्र में बदलाव लाया जा रहा है। इसके तहत समूची सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया जा रहा है बाल कुपोषण को समाप्त करने के लिये दी जा रहे सेवाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। गुणवत्ता पूर्ण स्वासथ्य सेवाओं की सुलभता और कौशल विकास के जरिये महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा